मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के दिशा निर्देश पर एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महासभा राजेश तिवारी व न्याय मंत्री मदन मोहन मोदी, महासभा उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास की अनुशंसा पर अलीराजपुर जिला सभा के अध्यक्ष पद पर राजेश जोशी को अलीराजपुर जिला सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जोशी के मनोनयम से समाज में हर्ष व्याप्त है।
राजेश जोशी ने बताया कि वे जल्द ही अलीराजपुर जिले की कार्यकारिणी समाज के वरिष्ठ जन की सहमति से बनाकर समाज जन के हित में कार्य कर जिले के समाज को नई गति प्रदान करने के लिए कटीबद्ध है।
जोशी अखील भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त