नव दिवसीय दीक्षा महोत्सव के लिए पेटलावद में साधु संतो का आना प्रारम्भ प्रवर्तक श्री जिनेन्द्रमुनिजी मसा से दीक्षा ग्रहण करेगी मुमुक्षु आयुक्षी गाँधी

 




 दीक्षा महोत्सव के लिए पेटलावद में साधु संतों का आना प्रारंभ

 

 राकेश डूंगरवाल

पेटलावद में १८ दिसंबर को प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी मसा के मुखारविंद से दिक्षा ग्रहण करने वाली मुमुक्षु आयुक्षी गांधी का ९ दिवसीय दीक्षा महोत्सव पुण्यकुंज साध्वी पुण्यशीलाजी मसा, नगर गौरव त्रय अनुपमशीलाजी मसा, सुव्रताजी मसा, महकश्रीजी मसा ठाणा १३ के मंगल प्रवेश के साथ प्रारंभ हो गया हैं। मंगलवार को बहू मंडल द्वारा दोपहर दो बजे समग्र जैन समाज की चौबीसी के साथ मंगलाचरण हुआ। साध्वी श्री पुण्यशीलाजी ठाणा चार का बामनिया की और से साध्वी अनुपमशीलाजी मसा ठाणा नौ का रायपुरिया की ओर से मंगल प्रवेश हुआ। पूज्य संयत मुनिजी मसा ठाणा तीन थांदला से विहार कर आज बुधवार को मंगल प्रवेश होगा। आपके सानिध्य में पक्खी पर्व भी मनाया जाएगा। प्रात: ९ बजे प्रवचन, शाम को पौने ६ बजे प्रतिक्रमण व दिन में दो से तीन बजे तक वाचनी का आयोजन भी होगा। पक्खी के दिन पूज्य मुक्तिप्रभाजी मसा के पधारपण के साथ नगर में कुल १७ साध्वी और ४ संत का सानिध्य प्राप्त होगा। 

पूज्य धर्मेंद्रमुनिजी मसा भी रायपुरिया पधार चुके हैं। वे शीघ्र दीक्षा समारोह स्थल पेटलावद पहुंचेगे। दीक्षा प्रदाता प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी मसा रतलाम से पेटलावद की विहार कर पहुंचने की संभावना हैं। 

श्री संघ अध्यक्ष नरेंद्र मोदी व सचिव नीरज जैन ने बताया मंगलवार से दीक्षा समारोह शुरू हुआ जो १८ दिसंबर तक संपादित होगे। 

११, १२,१३ व १४ दिसंबर को दिन में दो बजे अनिल हीरालाल पटवा परिवार, श्रीमती विमलादेवी बरबेटा परिवार, मनीष हुकमीचंद कटकानी परिवार की चौबीसी होगी। साथ ही १३ की शाम को नवयुवक मंगल द्वारा गणेश चौक पर चौबीसी आयोजित की जाएगी। १५ दिसंबर को प्रात: ११ बजे हल्दी, मेहंदी रस्म, १६ को प्रात: ११ बजे केशर कंकु की रस्म एवं चाख दोपहर दो बजे कांतिलाल अंकित कुमार मुरार परिवार के निवास स्थान से, संपादित होगी। १५ दिसंबर को रमणलाल पिरोदिया परिवार रतलाम शाम को ७ बजे श्री संघ पेटलावद की चौबीसी उदय गार्डन पर होगी। 

दीक्षा पर्व का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन दिनांक १७ को वर्षीदान व विशाल शोभायात्रा के रूप में दोपहर १ बजे स्थानक भवन से प्रांरभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करेगे। इसी दिन शाम को ७ बजे श्री संघ द्वारा दीक्षार्थी व परिवार को अभिनंदन किया जाएगा। १८ दिसंबर को महाभीनिश्रक्रमण (दीक्षा) यात्रा प्रात: ८.१५ बजे कांतिलाल मुरार निवास से प्रारंभ होगी व दीक्षा स्थल उदय गार्डन पर प्रवर्तकश्री जिनेंद्र मुनिजी सा के श्री मुख से आयुषी बहन को दीक्षा का पाठ पढाया जाएगा व नामकरण भी होगा। उदीक्षा के बाद आयुषी बहन पुण्यशीलाजी मसा की शिष्या एवं प्रवर्तकश्री की आज्ञानुवर्ति कहलाएगी। 

अत: सभी नगरजन परिजन व आसपास के श्री संघ से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक दीक्षा समारोह की शोभा बढाए। श्री संघ के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष सोहन चाणोदिया, कोषाध्यक्ष अशोक मेहता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ऋषभ कटकानी, बहू मंडल अध्यक्ष अल्पना पटवा,, महिला मंडल अध्यक्ष विमला बरबेटा, बालिका मंडल अध्यक्ष खूश्बू मेहता ने भी आयोजन को सफल बनाने की सभी से विनती की हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जितेंद्र कटकानी ने दी।