भारतीय स्त्री शक्ति संगठन के अनुरोध पर झबुआ के पुरुषों ने लिया महिला सुरक्षा का संकल्प

झाबुआ। महिलाओं और बालिकाओं के साथ गैंग रेप, अपहरण जेसीबी घटनाएं भविष्य में ना हो एवं इस पर अंकुष लगाने के लिए भारतीय स्त्री संगठन ने 10 दिसंबर, मंगलवार शाम शहर के मध्य ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर एक अनूठा आयोजन किया। जिसमें शहर के पुरूष वर्ग से मानव श्रृंखला बनाकर उनसे महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का संकल्प दिलवाया गया। इस अभिनव कार्यक्रम में शहर से सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक और भव्य बनाया।
कार्यक्रम अपने निर्धारित समय शाम ठीक 5 बजे आरंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम भारतीय स्त्री संगठन को ध्येय गीत भारतीय स्त्री संगठन की प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुषमा दुबे के साथ अन्य पदाधिकारियों में किर्ती देवल, वंदना जोषी, लता देवल, मंजु शर्मा, अर्चना सिसौदिया, प्रियंका जोषी, सीमा शर्मा, अंबिका टवली, रूक्मणी वर्मा ने प्रस्तुत किया। बाद कार्यक्रम के उद्देष्य पर प्रकाष डालते हुए भारतीय स्त्री संगठन की प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि आज यह कार्यक्रम महिलाओं की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए रखा गया है। आज देष में महिलाएं और बेटियां दिन-प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रहीं हे। उनके साथ गैंग रेप और जघन्या हत्या करने जैसे अपराध घटित हो रहे है। जिससे संपूर्ण देष के साथ झाबुआ शहर में भी महिलाएं एवं बालिकाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहीं है। ऐसे में चाहिए कि शहर का पुरूष वर्ग महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए आगे आए। यह जिम्मेदारी ले कि जिस तरह से वह अपने परिवार की पत्नि, बेटी, बहू, पुत्री आदि रिष्तों की लाज रखते हुए उनकी रक्षा करता है, इस तरह से शहर में बाजारों में घूमने वाली महिला एवं बेटियां को भी अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनकी हिफाजत करे, ना स्वयं इस तरह के अपराधों में संलिप्त हो और यदि दूसरा कोई भी इस तरह की घटना करता है, तो उसे भी इससे रोके, तभी हमारा समाज सभ्य ओर सुसंस्कृत बन सकेगा।