झाबुआ निवासी वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संभागीय संयोजक एवं अधिकारी-कर्मचारी पेंषन महासंध के जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा तथा आषीष शर्मा, अशोक शर्मा एवं ललित शर्मा निवासी इंदौर की माताजी श्रीमती लीलाबाई शर्मा उम्र 97 वर्ष का 26 नवंबर, मंगलवार को दोपहर करीब 2.30 बजे स्वर्गावास हो गया। श्रीमती लीलाबाई शर्मा ने निधन के बाद अपने दोनो नेत्र डोनेट किए है।
जानकारी देते हुए गोपालकृष्ण शर्मा ने बताया कि उनकी पूजनीय माताजी श्रीमती लीलाबाई शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं है। वे सरल स्वभावी होकर धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उन्होंने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। अंतिम यात्रा निवास स्थान इंदोैर से 27 नवंबर, बुधवार को दोपहर 11 बजे निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार पंचकुईयां मोक्ष धाम इंदौर में होगा। स्व. श्रीमती शर्मा के दो पौते रितेषकुमार एवं आषीष कुमार एवं तीन परपोते कान्हा, तन्य और तन्मय झाबुआ में ही रहते है। लीलाबाई शर्मा द्वारा मरणोपरांत नेत्र दान करने के कार्य की सराहना की गई है।
गोपाल कृष्ण शर्मा को मातृ शोक, लीलाबाई शर्मा ने देवलोकगमन बाद किए दोनो नेत्र डोनेट