108 की टक्कर से 2 घायल
108 एम्बुलेस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल, टक्कर के बाद एम्बुलेंस चालक ही घायलों को लेकर पहुँचा स्वास्थ्य केंद्र 

 

 

 करवड राकेश डूंगरवाल पेटलावद रतलाम रोड़ पर एमरॉल्ड स्कूल के समीप 108 एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार करडावद निवासी ईश्वर आंजना और उनकी मासूम बच्ची मिष्टि आंजना अपने घर करडावद की ओर पेटलावद से जा रहे थे।

 

जिन्हें करडावद की ओर से आ रही 108 एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे पिता पुत्री दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। आपको बता की 108 एम्बुलेश की टक्कर के बाद खुद एम्बुलेश चालक घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचा है। वही घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वही एम्बुलेस के आगे का शीशा पूरी तरह फुट गया है।